
आगरा में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान 4 परीक्षार्थियों ने तय समय से 1 घण्टे देरी से परीक्षा शुरू की और सामान्य हिंदी के साथ गणित और सामान्यज्ञान के सवालों के जवाब लगभग प्रति सेकेंड प्रति सवाल की औसत से दे दिए। इससे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों को शक हो गया और पुलिस द्वारा 7 लोगों पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया। जिनमें से 4 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश की जा रही है।
आगरा में पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में मुन्ना भाइयों ने नया रिकार्ड बनाते हुए चंद सेकेंडों में पूरे प्रश्न पत्र के जवाब दे डाले। नामुमकिन को मुमकिन बनाकर हल किये गए प्रश्नपत्रों से यूपी पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों को शक हो गया। लखनऊ से आदेश मिलने के बाद थाना शाहगंज पुलिस ने धारा 420/120 बी , 6/10 यूपी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व 66 आईटी एक्ट के तहत परीक्षार्थी अंकित हुडा निवासी हरियाणा रोहतक, संदीप निवासी भड़ाना बुलंदशहर, लव कुमार शर्मा निवासी गौतमबुद्धनगर , अमित वेद प्रकाश शर्मा निवासी गौतमबुद्धनगर और आधुनिक इंजीनियरिंग कालेज गाजियाबाद के संचालक गौरव शर्मा, आरवी ऑनलाइन सेंटर के संचालक दुष्यंत शर्मा, द्रोना इंरनेशनल स्कूल अलीगढ़ के संचालक धर्मेंद्र गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बीती रात मुखबिर की सूचना पर चारों परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मास्टरमाइंड संचालकों की तलाश अभी जारी है।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया की वेद प्रकाश शर्माने 20 नवम्बर को 3 बजे से शुरू हुई परीक्षा 4 बजे से शुरू की । इसके बाद मात्र 59 सेकेंड में 18 प्रश्न के उत्तर दिए, 1 सेकेंड के गैप के बाद अगले 59 सेकेंड में 45 जटिल सवालों के जवाब दे दिए। 4 बजकर 5 मिनट पर फिर 59 सेकेंड में 46 और फिर 1 सेकेंड के गैप के बाद 59 सेकेंड में 60 प्रश्नों के उत्तर दिए। उसका जवाब देने का औसत प्रति सेकेंड 1 जवाब आया।
इसी तरह 22 नवम्बर को संदीप ने आरबी ऑनलाइन सेंटर अलीगढ़ में 12 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा शुरू की और 12 बजकर 49 मिनट पर जवाब देना शुरू किया और मटर 59 सेकेंड में 40 सवालों के जवाब दे दिए। 1 सेकेंड रुकने के बाद अगले 59 सेकेंड में 39 जवाब दिए और फिर 1 सेकेंड का गैप लेकर 59 सेकेंड में 40 जवाब दिए।
ऐसे ही 20 नवम्बर को लव शर्मा ने द्रोना कालेज में साढ़े 12 से परीक्षा शुरू की और 1 बजकर 20 मिनट पर जवाब देना अशुरू करते ही थोड़ा गैप लेकर 5 मिनट में 55 से ज्यादा जवाब दिए। ऐसे ही अंकित हुड्डा ने भी 4 मिनट के अंदर 78 सवालों के जवाब दिए ।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया की सभी के जवाब देने की स्पीड का औसत प्रति सेकेंड 1 जवाब का था। जटिल गणित और सामान्य ज्ञान के सवालों के साथ यह बिल्कुल असंभव था। जांच में यह सामने आया की इनके द्वारा साफ्टवेयर और अन्य तनिक का इस्तेमाल करके ऑनलाइन परीक्षा दी गयी है। चारों को गिरफ्तार करके जेल भेज आज रहा है।