पूर्वदशम् छात्रवृत्तिएवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समय सारिणी जारी

पूर्वदशम् छात्रवृत्तिएवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समय सारिणी जारी

एटा। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि शैक्षणिक सत्र-2022-23 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद के मान्यता प्रापत शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत समस्त वर्ग (सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछडी जाति व अल्पसंख्यक वर्ग) के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की निर्गत समय सारिणी के अनुसार पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु 18 मई 2022 से 01 जुलाई 2022 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु 10 मई 2022 से 10 जुलाई 2022 तिथि निर्धारित कर दी गयी है। उक्त योजना के विस्तृत दिाा-निर्देा/समय सारणी https://scholarship.up.gov.in वेबसाइट पर प्रदर्शित है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछडा वर्ग/समाज/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एटा में सम्पर्क करें।
उन्होनें कहा कि जनपद के संबंधित मान्यता प्रापत शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग के माध्यम से, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त कर(नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर डिजीटल सिग्नेचर से प्रमाणित करने की पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु 10 मई 2022 से 31 मई 2022 तक एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु 05 मई 2022 से 06 जून 2022 अन्तिम तिथि निर्धारित की गयी है। साथ ही जनपद के सभी प्रधानाचार्य/प्राचार्य/शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा को डिजीटल सिग्नेचर से प्रमाणित करने की आवश्यक कार्यवाही(अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बगैर) प्रत्येक दशा में ससमय पूर्ण करा ली जाये। जिसकी एक-एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एटा को भेजना सुनिश्चित करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks