जैथरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार

एटा–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 27.04.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं– 141/2022 धारा 323, 307, 504, 506, 324 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियक्तगणो का नाम पता
1.दीपक पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम पहाडपुर थाना जैथरा जिला एटा
2.पवन पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम पहाडपुर थाना जैथरा जिला एटा

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उ0नि0 श्रवण कुमार निगम चौकी प्रभारी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
  2. का0 1100 रोहित थाना जैथरा जनपद एटा
    3.का0 166 सुशील कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
    4.का0350 सतीश थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks