
एटा–अपर पुलिस महानिदेशक ( प्रशिक्षण) उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के विवेचको को वर्चुअल क्लास के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण।
आज दिनांक 25.04.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक ( प्रशिक्षण ) उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा “Application of Forensic Science in sexual assault with the murder case” विषय पर जनपद के विवेचको को विवेचना संबंधी वैज्ञानिक तरीकों/ साक्ष्य के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती स्नेहलता, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री विक्रांत द्विवेदी एवं शहरी क्षेत्र के 02 दो प्रभारी निरीक्षक व 10 विवेचक एवं ग्रामीण क्षेत्र के 02 प्रभारी निरीक्षक व 10 अन्य विवेचक तथा क्राइम ब्रांच के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।