
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स ऐसोसिएशन उपजा के त्वावधान में दिवंगत पत्रकार दादा पी. के. राय को श्रृद्धा सुमन अर्पित!
जनपद कासगंज में उ. प्र्. जर्नलिस्ट्स ऐसोसिएशन उपजा की ओर से वरिष्ठ पत्रकार एन. एस. जे. यू के संस्थापक सदस्य एवं दो बार उ. प्र. जर्नलिस्ट्स ऐसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रह चुके दादा पी. के. राम को सोरों के वाराह मंदिर प्रागण में एक शोक सभा के माध्यम से श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गए इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पाराशर एवं जिला महामंत्री विक्रम पान्डेय द्वारा आगन्तुकों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन करते हुए संरक्षक सदस्य डा. विनय शौनक ने दादा के जीवन तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला! कार्यक्रम में पत्रकार ब्रजेश मिश्रा, अवधेश दीक्षित, बोबी ठाकुर,, रीतेश द्विवेदी, विजय दुबे, फहीम अख्तर, जयचंद, संजीव राय, विजय मोर्य, अश्विनी मेहेरे, , सुबोध माहेश्वरी, गौरव मौर्य, संजय सिंह चौहान, संतोष राजपूत राजीव तिवारी, योगेन्द्र कुमार निर्भय, उर्फ च ई बाबू आदि पत्रकारों ने दादा पी के राय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किये!