
एटा।डीएम अंकित अग्रवाल एवं सीएमओ डा उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में एटा जिले में अवैध एक्सरे सेन्टर्स, पैथालॉजी व क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्यवाही से हडकंपडिप्टी सीएमओ ( अवैध चिकित्सा व्यवसाय ) डा. सर्वेश कुमार ने अपनी टीम के साथ एटा शहर के जेल रोड से आगरा चुंगी तक फर्जी डा. विनय यादव की क्रष्णा पैथलॉजी एवं औमेक्स पैथलॉजी पर छापा मारकर थमाऐ नोटिस – दो दिन में मांगा जबाब, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था पैथलॉजी का अवैध कारोबार !
====================* आज मगंलवार को अवागढ देहात के वसुंधरा पर फर्जी डा. विशाल सिहं का बालाजी क्लीनिक व वसुंधरा पर ही फर्जी डा. उमेश चन्द्र क्लीनिक तथा बाबसा पर फर्जी डा. राजवीर सिहं का नेहा क्लीनिक
व अवागढ आगरा रोड पर फर्जी डा. जितेन्द्र सिंह का सरस्वती मेडीकेयर तथा एटा रोड अवागढ पर मालिक धर्मेन्द्र सोनी व राकेश यादव का इंडियन हैल्थ केयर सेन्टर सहित नगला मेदांती में फर्जी डा. विशाल राजपूत का प्रिसं एक्सरे एवं पैथलॉजी सेन्टर एवं अवागढ नगर में सरकारी अस्पताल के पास फर्जी डा. अशोक कुमार के क्लीनिकों को डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम ने कडी मशक्कत के बाद चगुंल में लेकर नोटिस थमाकर मांगा दो दिन में जबाब !
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देश पर शीघ्र ही मजिस्ट्रेटों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें फर्जी तरीके से संचालित अवैध चिकित्सा व्यवसाय को नेस्तनाबूद करने के लिए छापामार कार्यवाही के साथ ही मौके पर चिकित्सालयों व स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित अन्य वह संस्थान जो स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है उनको सीज करते हुऐ सम्बन्धित थानों में एफआईआर कराऐंगी !