जलेसर में बड़े मियां दरगाह की संपत्ति कुर्क,रिपोर्ट योगेश मुदगल

जलेसर में बड़े मियां दरगाह की संपत्ति कुर्क

एटा। प्रशासन ने शुक्रवार देर रात को अपना कब्जा ले लिया।

जलेसर के बड़े मियां दरगाह/शनि जात के परिसर की संपत्ति को एसडीएम ने कुर्क कर दिया।

प्रशासन ने शुक्रवार देर रात को अपना कब्जा ले लिया। वहीं शनिवार को हुई जात में नई कमेटी ने काम किया है।

प्रशासन ने अपने दानपात्र रखवा दिए। शनिवार को अपनी देखरेख में पूजा-अर्चना कराई।

एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा कि दरगाह पर काम रही कमेटी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था।

22 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें चढ़ावे का आय-व्यय का विवरण रखना। प्रतिबंध होने पर भी जात कराना शामिल था। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।

इस पर 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद शुक्रवार शाम को एसडीएम जलेसर, सीओ इरफान नासिर खान, स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

दरगाह की संपत्ति कुर्क करते हुए उस पर कब्जा लिया। दरगाह परिसर में दानपात्र रखवाकर नजर रखने के लिए कर्मचारी नियुक्ति कर दिए।

शनिवार को करीब तीन महीने बाद दरगाह परिसर खुलने से वहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी हजारों में रही।

इस दौरान प्रशासन की देखरेख में ही सारा काम हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks