आखिर क्या है! एक सप्ताह में 300 से ज्यादा बार प्रज्वलित अग्नि का रहस्य!

आखिर क्या है! एक सप्ताह में 300 से ज्यादा बार प्रज्वलित अग्नि का रहस्य!
आठ बीघे खेत मे पकी, गेहूं की फसल भी जलकर खाक हुईं!
जनपद कासगंज के थाना सोरों के अन्तर्गत ग्राम रायपुर पटना में तीन घरों में एक सप्ताह में तीन सौ से ज्यादा बार लग रही आग एक रहस्य बन कर रह गई है, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे भी इस गाँव का दौरा कर चुके जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इनके आठ बीघे खेत में पके खड़े गेहूं की फसल नष्ट होने से हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजे का आश्वासन भी दिया है तथा पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर अग्नि शमन विभाग की फील्ड यूनिट को तैनात कर दिया गया है, फोरेंसिक टीम को भी भेजे जाने का समाचार है परन्तु क्षेत्र में भय मिश्रित कौतूहल बना हुआ है जो, इसे, दैवीय प्रकोप मानते हुए तरीके तरीके के उपचार में जुटे हैं!
ग्राम प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि नवरात्रि पर्व पर इस तरह की घटना माँ की कृपा कि अग्नि काण्ड ने पूरे गाँव को अपनी चपेट में नहीं लिया और थोड़ी सी जगह में ही सिमट कर भारी तबाही से बचा लिया! उधर आहत गोविन्द भी ऐसा ही मानते हैं उनका कहना है कि इन घरों के साथ जब अचानक गेहूं के खेत में आग लगी तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी इनके खेत से सौ मीटर दूर ही जाम हो गई और खेत जलने के बाद हरकत में आ सकी! फिलहाल सभी लोग धार्मिक उपायों को अपना रहे हैं!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks