अब हाफिज सईद के बेटे पर एक्शन! भारत सरकार ने ताल्हा को आतंकी घोषित किया, आतंकी गतिविधियों को देता था अंजाम

अब हाफिज सईद के बेटे पर एक्शन! भारत सरकार ने ताल्हा को आतंकी घोषित किया, आतंकी गतिविधियों को देता था अंजाम

लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी. मंत्रालय के मुताबिक, ताल्हा भारत में लश्कर-ए-तैयबा के लिए भर्ती, फंड इकट्ठा करने और आतंकवादी योजनाएं बनाने का काम करता है.

गृह मंत्रालय ने बताया कि ताल्हा सईद को UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है. वह लश्कर की मौलवी विंग का प्रमुख है और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल है. जानकारी के मुताबिक, 26/11 मुंबई हमले में भी हाफिज के बेटे ने अहम भूमिका निभाई थी. ताल्हा सक्रिय रूप से पाकिस्तान में लश्कर केंद्रों का दौरा करते हुए भारत और कई पश्चिमी देशों के खिलाफ जिहाद का प्रचार करता रहता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks