बिहार में दिनदहाड़े पुल चोरी! सिंचाई विभाग के कर्मचारी बन JCB से तोड़ा और ट्रक पर लादकर ले गए

बिहार में दिनदहाड़े पुल चोरी! सिंचाई विभाग के कर्मचारी बन JCB से तोड़ा और ट्रक पर लादकर ले गए

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में दिनदहाड़े लोहे का पुल चोरी होने का मामला सामने आया है. चोर सिंचाई विभाग के कर्मचारी बनकर गांव में आए और JCB से पुल तोड़ दिया. फिर गैस कटर से काटकर लोहा ट्रक पर लाद कर आराम से चलते बने. वहीं, विभाग को इस पूरी घटना की भनक तक नहीं लगी. चोरी के तीन दिन बाद विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

47 साल पुराना पुल जिले के नासरीगंज प्रखंड के अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना था. पुल 100 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा था. बताया जा रहा है कि पुल में 500 टन लोहा था. चोर जब पुल तोड़ रहे थे, तब गांव वालों ने सवाल किया. इस पर चोरों ने कहा कि वे सिंचाई विभाग के कर्मचारी हैं, पुल जर्जर हो गया है. इसलिए इसे तोड़ा जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने पुल को पहले JCB से तोड़ा. फिर कटर से काटकर ट्रक पर लाद कर भाग गए. इसके बाद ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से बात की, तब मामले का खुलासा हुआ. सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और मामले में FIR दर्ज करवाई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks