फिर दिखी मानवीयता की कहानी।
जब खाकी ने देखा बूढ़ी आखों में पानी

फिर दिखी मानवीयता की कहानी।
जब खाकी ने देखा बूढ़ी आखों में पानी

एटा – थाना जलेसर पुलिस द्वारा मानवीयता का परिचय देते हुए भूख से व्याकुल बूढ़ी अम्मा को पहले खाना खिलाया और फिर समस्या सुन उसका निस्तारण कराया। यूं तो पुलिस अपने दायित्वों और कर्त्तव्यनिष्ठा को निभाने के साथ साथ जरुरतमंदों की मदद को प्रतिपल आगे है। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में एटा पुलिस लगातार अपने पदीय दायित्वों के साथ साथ जरुरतमंदों की मदद को भी आगे आ रही है। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब जलेसर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर दुर्जन निवासी एक भूखी प्यासी बूढ़ी मां अपने बेटे की शिकायत लेकर थाना जलेसर पर पहुंची, तो प्रभारी निरीक्षक जलेसर ने बूढ़ी मां को भूख से व्याकुल देख पहले उन्हें खाना खिलाया, फिर समस्या को सुनकर उसका निस्तारण कराया गया। बूढ़ी मां ने बताया कि उसके बेटे और पुत्रवधू ने उन्हें घर से निकाल दिया है तथा उनके द्वारा एक-एक करके इकट्ठा किए गए उनके पैसे भी उनसे ले लिए हैं। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक जलेसर द्वारा बूढ़ी मां की समस्या सुन थाने से अम्मा के साथ ही पुलिस कर्मियों को भेज समस्या का समाधान कराया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks