विकास खंड निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला सैया मे निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

एटा।जनपद एटा विकास खंण्ड निधौलीकलां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्राथमिक विद्यालय नगला सैया के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।जिसमें प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा घर घर विद्या दीप जलाओ. अपने अपने बच्चे सभी पढाओं।ग्राम समिति प्रबंधन नगला सैया निधौलीकलां एटा के सर्व शिक्षा अभियान संबंधी नारें लगाएं गए।रैली में घर घर जाकर गांव के सभी लोगों से अपील की गई कि वह अपने अपने बच्चों के नाम सरकारी स्कूल में अवश्य लिखाएं सरकार द्वारा सरकारी पुस्तकें.दो जोडी ड्रेस स्वटेर.जूता. मोजा. वैग आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में पैसा भेजा जाता है।बच्चों को स्कूल में गर्म पका पकाया खाना व फल भी प्राप्त कराया जाता है।
अतः सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वह अपने अपने बच्चों के नाम अवश्य स्कूल में लिखाएं।रैली में शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय. विनीता कुमारी मंजू देवीआदि लोग उपस्थित रहे है।