पत्रकारों को रिहा करने और मामले की निष्पक्ष जाच की माग

आजमगढ।बलिया जनपद के पत्रकारों के साथ घटना को लेकर उद्वेलित ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित मण्डलायुक्त आजमगढ को ज्ञापन देकर पत्रकारों को रिहा करने और मामले की निष्पक्ष जाच की माग की।मण्लायुक्त ने कहा शिघ्र मामले का पटापेक्ष होगा।
बलिया जनपद मे पत्रकारो को प्रश्नपत्र लीक मामले मे समाचार प्रकाशन के बाद बलिया प्रशासन ने पत्रकारों के उपर ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।मामले को लेकर पत्रकारों मे रोष व्याप्त हो गया।गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष वृजभूषण उपाध्याय के नेतृत्व मे पत्रकारो का दल आजमगढ मण्लायुक्त विजय विश्वास पंत को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा।पत्रक मे माग किया कि निर्दोष पत्रकारों को जेल से तत्काल रिहा किया जाय और दर्ज मुकदमे बिना शर्त हटाये जाय।घटना की निष्पक्ष जाच कर दोषियो के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।मामले मे मण्लायुक्त ने कहा कि शिघ्र घटना का पटापेक्ष होगा।ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का प्रहरी है और प्रशासन द्वारा इन प्रहरियों पर ही जुल्म ढाया जा रहा है।यह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए कही से हितकर नही है।ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन हर स्तर पर पत्रकारों के हक के लिए लडेगा।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र सिह.महामंत्री प्रदीप वर्मा. चंदन शर्मा. रामसिंह यादव.अशोक सिह.अजय मिश्र.दिनेश सिह.देवेंद्र पांडे.अजय सिह.मधुसूदन पांडे.मनीष कुमार. अबुसैद .प्रभात सिह हिमांशु वर्माआदि पत्रकार रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks