सभी पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एटा।

पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हाॅल में आयोजित हुई पुलिस पेंशनर्स की मीटिंग, एसएसपी एटा ने सभी पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। आज दिनांक 07.04.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हाॅल में पुलिस पेंशनर्स की गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सुनील कुमार त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह तथा पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अध्यक्ष श्री रामनिवास यादव, कोषाध्यक्ष श्री रनवीर सिंह तथा अन्य रिटायर्ड पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उपस्थित सभी पेंशनर्स से उनका परिचय लेते हुये उपस्थित पुलिस अधिकारियों का परिचय भी कराया गया। गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के समक्ष अपनी समस्याऐं तथा सुझाव रखें गये। जिसमें मुख्यतः रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के पुलिस कार्यालय परिसर में पेंशन कक्ष के होने तथा पुलिस पेंशनर्स के शस्त्र लाइसेंस, वारिसान में तब्दील कराये जाने की बात रखी गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस पेंशनर्स के वेलफेयर हेतु अन्य सुझाव भी रखे गये। उपस्थित पेंशनर्स द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के समक्ष प्रतिमाह पेंशनर्स मीटिंग करने का सुझाव भी रखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उपस्थित पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पेंशनर्स के दिये गये सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने हेतु आश्वासन दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks