गेहूं के खेत में लगी आग,फसल जलकर हुई राख

एटा।जलेसर – कोतवाली जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगवाई में बुधवार की दोपहर समय करीब 1:30 बजे अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई पट्टेदार चरण सिंह ने बताया कि खेत मालिक रामनरेश से 12 वीघा खेत पट्टे पर लिया था। खेत काटकर इकट्ठा रखा हुआ था। खेत के पास कुछ दूरी पर पट्टेदार खेत में कार्य कर रहा था अचानक गेहूं की फसल से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया किसानों के सहयोग से आग पर बमुश्किल काबू पाया लेकिन तब तक उसकी लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत मालिक रामनरेश ने बताया कि चरण सिंह को खेत पट्टे पर दिया हुआ था। गेहूं की फसल काटकर इकठ्ठी रखी हुई थी। अचानक आग लग गई लेखपाल व कानूनगो को अवगत करा दिया है।व सभी ग्रामवासियों के सहयोग व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। ग्राम प्रधान देवेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों को अवगत करा दिया है जो सरकार द्वारा उचित मुआवजा मिलेगा उसे दिलवाया जाएगा।