लाचार विधवा महिला के घर पर दबंगों ने रात्रि के अंधेरे में किया जानलेवा हमला जिसमें परिवार के सदस्यों ने भागकर किसी प्रकार बचाई अपनी जान

जिला संवाददाता,, जनपद वाराणसी थाना शिवपुर अंतर्गत ग्राम चमाँव तरना की रहने वाली लाचार बेबस पीड़ित विधवा महिला अवन पांडेय व उनकी तीन जवान बेटियों का जीना दूभर कर रखा है गांव के कुछ अराजक तत्व दबंग लोग पीड़ित महिला जहां एक एक पैसा जोडकर परिवार का भरणपोषण कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ दबंगों ने विधवा महिला के परिवार पर कहर बरपा रखा है पीड़ित महिला के घर पर दबंगों ने रात्रि के अंधेरे में जाकर किया जानलेवा हमला पीड़ित परिवार भागकर बचाई अपनी जान जवान बेटियों को गली मोहल्ले में आये दिन दबंग छेडते हैं पीड़ित विधवा महिला को गली बीच खडा कराकर बहुत ही गंदी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और कहते हैं कि यदि प्रशासन के पास मदद मांगने जाओगी तो आपकी बेटियों सहित तुम्हारा वो हाल कर देंगे कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाओगी और रात्रि के अंधेरे में तुम सभी को मौत के घाट उतार देंगे दबंगों ने पैसे के दम पर शिवपुर पुलिस से सांठगांठ करके पीड़ित महिला के खिलाफ झूठा आरोप लगाते हुए उसे हवालात पहुंचाया पुलिस पीड़ित महिला की मदद करने के बजाय चंद रिश्वत की लालच में आकर पीड़ित परिवार के जीवन को दांव पर लगा दिया है वहीं पीड़ित महिला ने रोते हुए सच्चाई को बंया किया पीड़ित महिला की सच्चाई को सुनकर इंसानियत का भी कलेजा फट जाये पीड़ित महिला ने बताया कि यदि उन्हें सही न्याय नहीं मिला तो तीन बेटियों सहित जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगी सरकार इस पीड़ित परिवार की मदद क्यों नहीं कर रही हैं अब देखना है कि पीड़ित परिवार को सही न्याय मिलता है अथवा नहीं