नगला सुखदेव में लट्ठमार होली का हुआ भव्य आयोजन भानु प्रताप सिंह ने लुफ्त उठाया

एटा ब्रेकिंग

नगला सुखदेव में लट्ठमार होली का हुआ भव्य आयोजन भानु प्रताप सिंह ने लुफ्त उठाया

खबर यूपी के एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र से है जहां ब्रज की बरसों पुरानी परंपरा लठमार होली का आयोजन जलेसर क्षेत्र के नगला सुखदेव स्थित भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आवास पर देखने को मिला आपको बता दें कि जलेसर क्षेत्र के नगला सुखदेव गांव में लट्ठमार होली का आयोजन भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी आवास पर हुआ प्रोग्राम कई दिन से फाइनल था लेकिन कहावत है कि बिन दूल्हे के बारात अधूरी है। जब राष्टीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह कई दिनों से लखनऊ दौरे पर थे तो आने वक्त लग गया जब राष्टीय अध्यक्ष आवास पर आये तभी किसानों ने रंग गुलाल एक दूसरे के लगाये फिर लट्ठमार होली खेली होली खेलना का नजारा मीडिया के कैमरों में कैद हो गए। वीडियों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है
भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पूर्व ही तैयार कर लिया था निजी आवास पर जब भव्य होली का नजारा देखा गया आवास का नजारा ही और था भानु के कार्यकर्ताओं ने दस हजार लट्ठ का इंतजाम पहले से करके रख लिया था
गाना भी जमकर बज रहा था जीत गया बाबा बुलडोजर वाला योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर
इस लठमार होली में उत्तराखंड मणिपुर गोवा राजस्थान छत्तीसगढ़ से आयें भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी और कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष आयें और होली लट्ठमार होली का आनंद लिया और साथ ही भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठकर संगठन को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें मंत्र भी दिए इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सेना और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता केपी सिंह ठेनुआ ने आवास पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की भानु प्रताप सिंह ने बताया भाजपा की सरकार बनने के बाद नगला सुखदेव में लट्ठमार होली का आयोजन जनपद एटा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को रखा था वही भानु प्रताप सिंह ने बताया केंद्र और प्रदेश में मोदी और योगी राज बहुत अच्छा कार्य कर रहा है उत्तर प्रदेश में भी द्वारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता संगठन को किसानों को जोड़ने में लग जाएं जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान ज्यादा से ज्यादा सही और भले किसानों का समाधान हो सके भानु प्रताप सिंह ने बताया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री दयाशंकर एके शर्मा कैबिनेट मंत्री से भी मुलाकात हुई सभी मंत्रियों ने उप मुख्यमंत्रियों ने आश्वासन दिया है भारतीय किसान यूनियन भानु के किसानों और पदाधिकारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र से शीघ्र ही किया जाएगा साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है इसलिए किसान ज्यादा से ज्यादा अभी से कांग्रेस को हराने के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करें वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश उनियाल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, राकेश टिकैत के करीबी रहे संगठन को छोड़कर आये केपी सिंह ठेनुआ, को तवज्जो दी गई, एटा जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर, प्रशान्त यादव, प्रमोद यादव, चेतन ठाकुर, हर्ष बृजवासी, गौरव प्रताप सिंह, मंजीत प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, सहित हजारों की तादात में किसान मौजूद थे।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks