जीवनदायिनी ईसन नदी बचाओ अभियान के तहत खेत – खलियान में किसान, मजदूरों से जन संपर्क करते हुए – अखिल संघर्षी सहित आदि किसान नेता

एटा।आपको सादर अवगत कराना है कि ईसन नदी बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ईसन नदी के किनारे के गांव रिजोर के खेत – खलियानों में काम कर रहे किसान, मजदूरों से जनसंपर्क कर ईसन नदी बचाओ अभियान के तहत नदी के पुनरुद्धार को शुरू होने वाले कार्य में तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील करते हुए नदी, नाले, तालाबों को बचाना कितना आवश्यक है इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अगर नदी, नाले, तालाब नहीं रहेगे और जल स्तर लगातार नीचे गिरती रहेगी तो जीव – जंतुओं के जीवन पर इसके बहुत बुरे प्रभाव पड़ेंगे आने वाली पीढ़ियों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिलेगा साथ ही जलीय, जंगलीय पशु – पक्षियों को पीने के पानी के अभाव में भी अपने प्राण त्यागने पड़ेंगे ऐसी स्थिति में प्राकृतिक संतुलन का सँभल पाना असंभव होगा इसमें आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए नदी, नाले, तालाबों सहित पेड़ – पौधों को बचाना और नए पौधों को लगाना बहुत आवश्यक होगा अन्यथा आने वाली पीढ़ियों हम लोगों को कभी माफ नहीं करेंगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, चंद्रपाल सिंह वर्मा, ज्ञान सिंह शाक्य, मुकेश बघेल, सियाराम शाक्य, करण सिंह शाक्य, सुनीता देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।