अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किए हुए सामान के साथ गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किए हुए सामान के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 40/2022 धारा 380 भादंवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त हरविलास पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा को चोरी गये सामान तथा एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ नेहचलपुर मोड के पास प्रतिक्षालय एटा अलीगंज रोड थाना बागवाला एटा से दिनांक 29.03.2022 समय 16.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 42/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. हरिविलास पुत्र रमेशचन्द्र निवासी ग्राम अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा‌।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 किशोरीलाल मीना
  2. का0 अनिकेत कुमार
  3. का0 उधम सिंह

बरामदगी-

  1. 01 जोडी कुन्डल, 01 जोडी बाली, 01 अंगूठी, 01 हाय (ओम) व 01 जंजीर पीली धातु व 1200 रु. नगद
  2. एक अवैध तमंचा, 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks