
मारहरा में पथराव के मामले में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर
एटा – थाना मारहरा में रविवार को मारहरा स्कूल प्रबंधक के चुनाव में हुए पथराव के मामले में दारोगा सहित तीन को लाइन हाजिर किया गया। जांच में तीनों कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
थाना मारहरा में तैनात दरोगा अजय कुमार, हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार, आदर्श आर्य को थाना मारहरा से पुलिस लाइन भेजा गया है। मारहरा में विद्यालय के प्रबंध तंत्र के चुनाव को लेकर विवाद के बाद पथराव हो गया था। करीब आधा घंटे तक पथराव हुआ। नामांकन पत्र भी छींन लिए गए थे। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 50 लोग अज्ञात शामिल है।