
डॉ केएन मोदी ग्लोबल स्कूल की कपड़ा मिल स्थित शाखा में स्पॉट योर स्पार्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मोदी नगर 28मार्च बच्चों को कोरोना और इसके तनावपूर्ण प्रभाव से मुक्त करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत कला, फैंसी ड्रेस एवं एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रणजी ट्रॉफी विजेता एवं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गुरचंद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार द्वारा सभी आगंतुकों का अभिवादन करने के पश्चात ध्वजारोहण कर एवं मशाल जलाकर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 मीटर गर्ल्स ट्रैक रेस में शीतल, आशी व कृषिका ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बॉयज टीम में आदित्य टंडन, दक्ष शर्मा व आरव कश्यप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी श्रृंखला में 400 मीटर दौड़ प्रतिभागियों में तेजस, अर्थ व आर्यन ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, कला प्रतियोगिता में अंश, राघव व त्रेशा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आश्मी, तिषा एवं पाखी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया।
इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में प्रथम आने पर वाली छात्रा अनुष्का को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय प्रबंधक द्वारा विजेता बालिकाओं के लिए पूरे साल की शिक्षा निशुल्क करने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पायल सचदेवा ने किया।
अंत में उप प्रधानाचार्य साधना चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों को प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर केन मोदी फाउंडेशन के डॉ मनोज अग्रवाल, मनीषा त्यागी, डॉ दीपांकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।