
एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज फिर एक टूटे हुए परिवार को जोड़कर एक किया गया, मामला कोतवाली इगलास जनपद अलीगढ़ निवासी श्रीमती गुलज़ार पुत्री सगीर अहमद व उसके पति अकील पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना जलेसर ज़िला एटा का था, दोनो की शादी एक साल पहले हुई थी, मगर आपसी विवाद के चलते पत्नी छः महीने से मायके में रह रही थी, आज दोनो को बुलाकर समझाकर विदा किया गया, इसके अलावा 3 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियति की गई, तथा दो फाइलों में मुकदमा पंजीकृत किये जाने की संस्तुति की गई , आज की बैठक में काउंसलर अकरम खान, सीमा मल्होत्रा, सचेन्द्र गुप्ता,दुष्यंत यादव, अशोक कुमार के अलावा महिला थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह , हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी, प्रेमकान्ति, रजनी के अलावा महिला थाना स्टाफ मौजूद रहा