स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

जनपद लखनऊ, अयोध्या, कानपुर आदि में जॉंब फ्राड नेटवर्क चलाकर विगत 15 वर्षों से सैकड़ो लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी कर फिल्मों मे निवेश करने वाला एवं दर्जनभर अभियोगों में वांछित अपराधी दुर्गा शरण मिश्र अपने एक साथी सहित गिरफ्तार। एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को भारतीय खाद्य निगम, रेलवे व स्वास्थ्य विभाग आदि सरकारी विभागों मे फर्जी भर्ती कराने के साथ-साथ अपने द्वारा नियत किये गये स्थान पर उन अभ्यर्थियों की फर्जी ट्रेनिंग कराने व कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सरगना दुर्गा शरण मिश्रा (कई जिलों से वांछित) एवं उसके 01 साथी डा0 राजेश राम को जनपद लखनऊ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- दुर्गा शरण मिश्रा उर्फ दुर्गाशरण पुत्र स्व0 नन्दु राम, नि0 ग्राम व पोस्ट अलाउद्दीनपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जिला अम्बेडकरनगर। हाल पता- ग्राम- बेलझरिया, थाना बिसुआ, सीतापुर।
2- डा0 राजेश राम पुत्र कुमार राम, नि0 645ए/1268, सरस्वतीपुरम, जानकीपुरम, लखनऊ।
बरामदगीः-
1- भारतीय खाद्य निगम वर्ष 2020 का कूटरचित रिजल्ट
2- 04 अदद कूटरचित ऑंफर लेटर
3- 02 अदद लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन का नियुक्ति पत्र
4- 01 अदद लिफाफा (जिसमे पैसो के लेन देन का हिसाब अंकित है)
5- 01 अदद एफसीआई मजदूर यूनियन की रसीद बुक
6- 03 अदद एसबीआई की जमा पर्ची
7- 02 अदद भरी चेक बुक
8- 03 अदद चेक बुक
9- 05 अदद मोबाइल फोन
10- 01 अदद मैट्रो रेल कार्ड
11- 02 अदद आई0डी0 कार्ड
12- 04 अदद एटीएम कार्ड
13- 01 अदद पैन कार्ड
14- 01 अदद आधार कार्ड
15- नगद रू0 2680/-
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-
स्थान- वैकुण्डधाम से के0डी0 सिंह स्टेडियम जाने वाला मार्ग, थाना हजरतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ दिनांक- 25-03-2022 व समय- 21ः15 बजे।
एस0टी0एफ उत्तर प्रदेश को सूचना मिल रही थी कि उ0प्र0 के कई जनपदों में विभिन्न सरकारी विभागों जैसे भारतीय खाद्य निगम, रेलवे, स्वास्थ्य विभाग आदि अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर तथा अपने द्वारा नियत किये गये स्थान पर उसी विभाग के नाम पर ट्रेनिंग दिलाकर मोटी रकम लेकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में एसटीएफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं ठोस कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में श्री अमित कुमार नागर, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पर्यवेक्षण मंे मुख्यालय स्थित टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी एवं अभिसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। अभिसूचना संकलन एवं विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि जनपद लखनऊ में कुछ लोगों द्वारा भारतीय खाद्य निगम, रेलवे व अन्य सरकारी नौकरियों में कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर एवं उन्हें फर्जी ट्रेनिंग देकर मोटी रकम लेकर फर्जी रूप से भर्ती कराने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जिसका सरगना कई जिलो से वांछित है, जिसके द्वारा जनपद लखनऊ में विभिन्न अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर सरकारी विभागों में भर्ती कराने के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर फर्जी तरीके से भर्ती कराने का कार्य किया जा रहा हैं। प्राप्त सूचना पर दिनंाक 25-03-2022 को निरीक्षक श्री दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में मु0आ0 संतोष सिंह, रूद्र नारायण उपाध्याय, आरक्षी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, विजय वर्मा की एक टीम सुरागरसी/पतारसी मे मामूर थे कि इसी दौरान जानकारी मिली कि उक्त गिरोह का सरगना अपने 01 सहयोगी सहित लखनऊ मे मौजूद है तथा कही जाने की फिराक मे है। इस सूचना पर एसटीएफ की उक्त टीम ने मुखबिर के सहयोग से वैकुण्डधाम से के0डी0 सिंह स्टेडियम जाने वाले मार्ग, थाना हजरतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ से उपरोक्त दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे उपरोक्त बरामदगी हुई। गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गाशरण मिश्रा ने बताया कि मै जनपद अम्बेडकरनगर का मूल निवासी हूॅं मैं वर्ष 2007 से डा0 राजेश राम के साथ मिलकर हम लोग खाद्य निगम, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, इण्डियन ऑयल, सेना एवं रेलवे विभाग मे नियुक्तियॉ कराने के नाम पर लोगो को झांसा देकर ठगी करने लगे। मेरे खिलाफ धोखाधड़ी/ठगी किये जाने के सम्बन्ध मे वर्ष 2009 से अब तक कई मुकदमे जनपद लखनऊ, आजमगढ व फैजाबाद मे पंजीकृत है। जनपद लखनऊ के मु0अ0सं0 79/2009 धारा 419, 420, 465, 471, 474, 475 भादवि मे मुझे सजा हो गई, 04वर्षाे के बाद रिहा होने के उपरान्त मै फिर इसी कार्य मे संलिप्त हो गया। मेरे द्वारा करीब 500 अभ्यर्थियो को ठगा गया है जिनसे प्रति अभ्यर्थी लगभग 03 से 05 लाख रूपये लिये गये है। इस कार्य मे हुये धर्नाजन से मैने जागृति फिल्म प्रोडक्शन का व्यवसाय शुरू किया गया, मेरे द्वारा 07 फिल्मे एवं कई एल्बमों को प्रोड्यूस किया गया है। मै अपने आप को खाद्य निगम का अधिकारी बताकर लोगो से ठगी किया करता था। गिरफ्तार अभियुक्त डा0 राजेश राम ने बताया कि मै राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेजरगंज, रायबरेली मे नियुक्त हुॅं। मै वर्ष 2007 से ही दुर्गा शरण मिश्रा के साथ मिलकर इस ठगी के कार्य मे संलिप्त हुॅ। डाक्टर होने के कारण आम-जन मानस मे मेरा छवि अच्छी थी, जिससे मुझे काफी लोग मिल जाते थे। हम लोग भर्ती कराने के नाम पर मोटी रकम लेते है, जिसे हम विलासितापूर्ण ढंग से खर्च करते है।
गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गाशरण मिश्रा का ज्ञात आपराधिक इतिहासः
क्रं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 79/2009 419, 420, 465, 471, 474, 475 भादवि नाका लखनऊ
2 359/2021 406, 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506 भादवि हजरतगंज लखनऊ
3 362/2021 406, 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506 भादवि हजरतगंज लखनऊ
4 363/2021 406, 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506 भादवि हजरतगंज लखनऊ
5 364/2021 406, 354क, 420, 467, 468, 471, 504 भादवि हजरतगंज लखनऊ
6 372/2021 406, 420, 467, 468, 471 भादवि हजरतगंज लखनऊ
7 374/2021 406, 420, 467, 468, 471 भादवि हजरतगंज लखनऊ
8 408/2021 406, 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506 भादवि हजरतगंज लखनऊ
9 29/2021 420, 467, 468, 471 भादवि गाजीपुर लखनऊ
10 894/2021 420, 467, 468, 471 भादवि गाजीपुर लखनऊ
11 35/2022 419, 420, 467, 468, 471 भादवि तारून अयोध्या
गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना हजरतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ मे पंजीकृत अभियोगों मे दाखिल किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।