मध्य प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ में छतरपुर जिले का जिलाध्यक्ष बनाकर दिया प्रतिनिधित्व,

!!.बुंदेलखंड में प्रभावशाली जन व्यक्तित्व, जिला पंचायत छतरपुर के उपाध्यक्ष अमित पटैरिया को मिला किसानों व युवाओं का साथ: मध्य प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ में छतरपुर जिले का जिलाध्यक्ष बनाकर दिया प्रतिनिधित्व, केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का किया आभार व्यक्त, समर्थकों में उत्साह.!!
बुंदेलखंड में किसानों और युवाओं के लिए जन संघर्ष करते आ रहे दिग्गज नेता जिला पंचायत छतरपुर के उपाध्यक्ष अमित पटैरिया को प्रांतीय नेतृत्व द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डीपी धाकड़ द्वारा मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति व प्रदेश महामंत्री जेपी धनोपिया के निर्देश पर छतरपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है l केंद्रीय नेतृत्व द्वारा छतरपुर जिले में प्रतिनिधित्व देकर किसानों और युवाओं का सम्मान बढ़ा है, जिला पंचायत छतरपुर के उपाध्यक्ष अमित पटैरिया के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है l उनके पिता रामकिशोर पटैरिया ग्राम पंचायत मलपुरा के दो बार सरपंच रहे हैं l बुंदेलखंड में कोऑपरेटिव व गवर्नमेंट ठेकेदार के कार्यों से किसानों के बीच पहुंचकर हमेशा जन संपर्क में रहे l बुंदेलखंड के राजनैतिक परिदृश्य में अमित पटैरिया की जबरदस्त मेहनत के साथ समर्थकों को ऐतिहासिक मतों से जिताया l बुंदेलखंड में किसानों और युवाओं के जन हितैषी अमित पटैरिया को जिला अध्यक्ष बनने से समर्थकों ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks