मोदी-योगी के मुखौटों व भगवा रंग की डिमांड
एटा – प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर इस बार भाजपा समर्थकों में होली का एक अलग ही खुमार देखने को मिला है। इस बार बाजारों में होली पर पहने जाने वाले मुखौटे में से सर्वाधिक योगी-मोदी के चेहरे वाले मुखौटों की खरीदारी हुई है। वहीं लोगों ने सर्वाधिक केसरिया रंग का गुलाल होली पर हुड़दंग मचाने के लिए खरीदा है।

उत्तर प्रदेश के सहित देश के चार राज्यों में भाजपा की जीत का परचम लहराने पर इस बार भाजपा समर्थकों में एक अलग ही उत्साह बना हुआ है। इसे वह हर खुशी के मौके पर प्रदर्शित कर रहे हैं। इस बार होली पर शहर के मुख्य बाजारों में सर्वाधिक भगवा रंग के गुलाल की डिमांड रही है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे वाले मुखौटे लोगों के अलावा बच्चों की भी पहली पसंद रहे है। इतना ही नहीं बाजारों में पिचकारियां एवं रंग भी योगी-मोदी के नाम से मांगे जा रहे है। धुलंदी से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा को शहर के मुख्य बाजार घंटाघर स्थित रंग गुलाल एवं पिचकारी की दुकानों पर लोगों ने सर्वाधिक भगवा रंग के गुलाल की खरीदारी की। वहीं युवाओं एवं बच्चों ने भी योगी मोदी को सुपर हीरों मानते हुए उनके चेहरे वाले मुखौटो की जमकर खरीदारी की।
गुरुवार को एक रंग व्यापारी ने बताया कि इस बार 90 फीसदी भगवा रंग के गुलाल की डिमांड रही है। इस रंग के गुलाल की डिमांड अधिक होने के कारण भगवा रंग का गुलाल 300 रुपये प्रति किलो तक बिका है। व्यापारियों को यह अंदाजा नहीं था कि इस बार केसरिया रंगा का गुलाल सबसे अधिक बिकेगा। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष की होली पर भगवा रंग के गुलाल की डिमांड बेहद कम रहती थी। इसके चलते रंग कंपनियां भी इस रंग के गुलाल को कम बनाती थी। लेकिन इस बार इस रंग की डिमांड अधिक होने के कारण भगवार रंग का गुलाल की सर्टिज हो गई और गुलाल 300 रुपये प्रति किलो से अधिक बिक गया। वहीं एक प्लाटिक व्यापारी ने बताया कि इस सीएम योगी एवं पीएम मोदी के चेहरे वाले सर्वाधिक मुखौटों की डिमांड रही है। जबकि इन मुखौटों के बिकने की इतनी उम्मीद नहीं थी। लोगों ने मुंह मांगे दामों में इन मुखौटों को खरीदा है। हर कोई होली पर योगी मोदी की छवि देखना एवं दिखाना चाहता है।
दो साल बाद बिना पाबंदी के होली खेलेगे
बीते दो वर्ष कोरोना की दुश्वारियों एवं पाबंदियों के चलते लोगों को होली खेलना भी दुश्वार बना हुआ था। इस बार प्रदेश एवं जिले में कोई भी कोरोना मरीज न होने से लोग खुले दिमाग से होली का जमकर आनंद लेगे। इस बार लोगों में होली को लेकर बेहद उत्साह बना हुआ है। इसका रुझान पिछले वर्षो की अपेक्षा बाजारों में देखने को मिला है। व्यापारी भी इस होली पर अच्छा कारोबार होने से खुश नजर आए है।