फर्जी बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जांच शुरू – रिपोर्ट शुभम शर्मा

फर्जी बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जांच शुरू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सरकारी पोर्टल में सेंधमारी कर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों मृत्यु प्रमाण का ताजा मामला सामने आया है। यह प्रमाण पत्र फर्जी है। नगर निगम अधिकारी भी इसे फर्जी बता रहे हैं। हालांकि, अधिकारी ये नहीं कह रहे कि प्रमाण पत्र सरकारी पोर्टल से जारी हुआ है। उनका कहना है कि सरकारी पोर्टल जैसा ही एक फर्जी पोर्टल बनाया गया है, जिससे प्रमाण पत्र किए जा रहे हैं। प्रकरण की जांच शुरू हो गई है।जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शुरू हुई सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल की व्यवस्था भी शातिरों के आगे फेल साबित हो रही है। इसी पोर्टल के जरिए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। नगर निगम से ये प्रमाण पत्र जारी होते हैं। इससे पहले स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा नाम, पते व मृत्यु स्थल का सत्यापन किया जाता है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही प्रभारी अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर मुहर लगाई जाती है। नगर निगम में जोन स्तर पर प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था है। चार जोन में प्रभारी अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करते हैं। जोन दो से जारी डोरी नगर के व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर हो रहे हैं, मुहर लग रही है। क्रमांक संख्या भी अंकित है। देखने से पता नहीं चलता कि यह असली है या नकली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks