
पत्नी ने पति के साथ मारपीट कर किया घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना सासनी गेट इलाके के माधव विहार कॉलोनी क्षेत्र निवासी प्रबल प्रताप नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके अपने भतीजे से अवैध संबंध चल रहे थे। जिसकी जानकारी प्रबल को हुई तो इसका विरोध किया। उसके बाद उसकी पत्नी ने उसे छोड़ने का फैसला लेकर अपने भतीजे के साथ जाने का मन बना लिया। प्रबल का कहना है कि मैं अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता हूँ। लेकिन वह डाइवोर्स चाहती है। प्रबल के मुताबिक उसकी पत्नी के साथ 4 साल से यह विवाद चल रहा है। पिछले काफी वक्त से वह अपने मायके जाकर रहने लगी है और अब दबाव बना रही है कि अगर उसे 25 लाख रुपए के साथ डाइवोर्स नहीं दिया तो वह कोर्ट में जाकर उसे गंभीर धाराओं में फंसा देगी। प्रबल के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम को वह जब अपने घर पर था तो उसकी पत्नी अपने भाई व पिता के साथ आई और धमकाते हुए सभी ने मिलकर मारपीट की और चले गए। प्रबल ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद इलाका पुलिस घायल प्रबल प्रताप को लेकर डॉक्टरी परीक्षण और उपचार हेतु मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर उचित कार्यवाही की जाएगी। हालांकि मामला पति पत्नी के बीच विवाद का है।