टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी डबल डैकर बस,युवक की मौत,आठ घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी डबल डैकर बस,युवक की मौत,आठ घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सवारियों को लेकर अलीगढ़ जा रही एक डबल डैकर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सासनी के सब्जी मंडी के पास पलट गई। टायर फटने की वजह से बस पलटना बताया जा रहा है। हादसे में सासनी के गांव लोर्हरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि आठ लोग हादसे में घालय हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।जयपुर से एक प्राइवेट बस को अलीगढ़ होते हुए बरेली पहुंचना था। मंगलवार की सुबह यात्रियों को लेकर बस हाथरस आई। हाथरस से कुछ सवारियां अलीगढ़ व सासनी के लिए बस में बैठ गई। सुबह के वक्त करीब पांच बजे बस का टायर सासनी स्थित सब्जी मंडी के पास फट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली सासनी पुलिस भी पहुंच गई। बस में फंसे यात्रियों को बड़ी मुश्किलों से बाहर निकाला जा सका। बस में सवार गांव लोर्हरा निवासी 32 वर्षीय विनेश पुत्र शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घालय हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सासनी जाने के लिए हाथरस नहर के पास से बस में सवार हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks