लापरवाही के चलते हुआ दर्दनाक सड़क हादसा2 घायल

लापरवाही के चलते हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

स्कूटी सवार छात्र को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, छात्र समेत वृद्ध महिला हुई बुरी तरह जख्मी

कानपुर- बीते दिन सोमवार सुबह बर्रा थाना क्षेत्र के यादव मार्केट इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुआ दिल दहला देने वाला सड़क हादसा जहां सचान चौराहे से शास्त्री चौक की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई जहां कूड़ा फेंकने आई वृद्ध महिला भी कार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गई जिसका एक पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

जानकारी करने पर पता चला कि बर्रा 6 निवासी मोनिस एलएलबी फर्स्ट इयर का छात्र है जोकि सुबह तकरीबन 10:30 बजे सचान चौराहे से बर्रा 6 घर जा रहा था जहां गाड़ी के सामने अचानक बर्रा 2 निवासी 11वीं का छात्र निहाल स्कूटी लेकर सामने आ गया जिसे बचाने के चलते कार चालक मोनिस ने कार की ब्रेक लगाते हुए स्टेरिंग घुमा दी जिससे कार स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारते हुए डिवाइडर में जा घुसी जहां कूड़ेदान में कूड़ा फेंकने आई एक महिला उस कार की चपेट में आ गई जिससे उसका पैर डिवाइडर और कार के बीच में दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने महिला को वहां से हटाकर कार चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी

सूचना पाकर घटनाक्रम पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को अपनी गिरफ्त में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को थाने ले गए तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks