
एटा।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यश योग सेवा समिति द्वारा कलेक्ट्रेट पार्क में महिलाओं को स्वाबलंबी आत्मनिर्भर बनाने हेतु योग शिविर का संचालन महिला योग प्रभारी आशु वार्ष्णेय ने किया l उन्होंने बताया कि महिलाएं योग करके मजबूत दृढ़ निश्चय वाली बन सकती हैं योग करने से मन स्थिर होता है कार्य करने की शक्ति बढ़ जाती है और योगी जन पूरे मन से कार्य करते हैं और उसमें सफलता पाते हैं l योग शिविर में राधा शर्मा, शीला गुप्ता, राजबाला वार्ष्णेय ,नीलम माथुर ,उमा चौहान इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही तथा अंत में महिला प्रभारी पतंजलि विनेश जैन ने सभी को धन्यवाद देते हुए योग शिविर का समापन किया l अंत में आशु वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l