मुख्यमंत्री ने जनपद कानपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए
लखनऊ: 8 मार्च, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।