रहस्य संदेश की सफलता के 25 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

रहस्य संदेश की सफलता के 25 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

कासगंज (संवाददाता)। रहस्य संदेश समाचार पत्र प्रगति के सभी सोपान तय करते हुए अपने प्रगति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर तथा 26 वें वर्ष में प्रवेश करने पर समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय गढ़िया नरसू पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में समाचार पत्र के संपादक रामनरेश सिंह चौहान एवं प्रबंध संपादक अनूप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से केक काटकर समाचार पत्र का 25 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रहस्य संदेश समाचार पत्र के संपादक रामनरेश सिंह चौहान व प्रबंध संपादक अनूप सिंह चौहान ने रहस्य संदेश समाचार पत्र के अनुभवी संवाददाता एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रहस्य संदेश समाचार पत्र के संपादक एवं प्रबंध संपादक ने पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एटा से आए राष्ट्रीय कोहिनूर समाचार पत्र के संपादक मदन गोपाल शर्मा, कासगंज से आए दैनिक अमर भारती के ब्यूरो चीफ संजीव कुमार सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर, न्यूज़ नेशन चैनल के जिला संवाददाता विशाल श्रोत्रीय, रहस्य संदेश समाचार पत्र के उप संपादक सौरभ गुप्ता, अलीगढ़ के रहस्य संदेश समाचार पत्र के उप संपादक अनवर खान, जी न्यूज के संवाददाता केशव उपाध्याय, कासगंज के दैनिक लक्ष्य का टारगेट के जिला संवाददाता चेतन गौतम, अमर भारती के संवाददाता रीतेश द्विवेदी, रहस्य संदेश के मंडल संवाददाता बासुदेव दीक्षित को शॉल उड़ाकर एवं रहस्य संदेश अवार्ड देकर सम्मानित किया। समाचार पत्र की 25 वीं वर्षगांठ पर केक कटते ही तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल खुशनुमा हो गया। और बारी बारी से सभी आगंतुकों अतिथियों एवं समाचार पत्र रहे संदेश से जुड़े संवाददाता ने समाचार पत्र के संपादक रामनरेश सिंह चौहान एवं प्रबंध संपादक अनूप सिंह चौहान को केक खिलाकर अभिवादन किया। तदोपरांत समाचार पत्र के संपादक रामनरेश सिंह चौहान ने समाचार पत्र के प्रबंध संपादक अनूप सिंह चौहान को मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर के सहयोग से शॉल उड़ाकर एवं रहस्य संदेश अवार्ड देकर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाचार पत्र के संपादक रामनरेश सिंह चौहान ने समाचार पत्र के सफलता के 25 वर्ष के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि रहस्य संदेश अपने सुधी पाठकों की आत्मीयता से प्रगति के सभी सोपान तय करते हुए आपका जनप्रिय हिंदी समाचार पत्र प्रगति के 25 वर्ष पूर्ण करके 26 वेंवर्ष में प्रवेश कर रहा है। रहस्य संदेश का सदैव प्रयास रहा है कि निष्पक्ष तरीके से खबरों के संकलन में रहस्य संदेश ने कभी समझौता नहीं किया। रहस्य संदेश ने सदैव जन भावनाओं को सर्वोच्च मानकर निष्पक्ष पत्रकारिता के सत्य पर खरे उतर कर जनता का विश्वास अर्जित किया है। मुश्किलों के दिनों में भी रहस्य संदेश ने अपना संतुलन नहीं खोया। पत्रकारिता के क्षेत्र में रहस्य संदेश का सदैव यही नजरिया रहा पैनी नज़र बेबाक खबर एवं खोजी पत्रकारिता पर आधारित निष्पक्ष खबर संकलित कर जनता में अपनी बेबाक खबरों से पहचान बनाने में रहस्य संदेश अग्रणी रहा एवं निष्पक्ष खबरों से कभी समझौता नहीं किया। रहस्य संदेश को पाठक, अनुभवी संवाददाता संपादक मंडल का सदैव सहयोग मिलता रहा। इसके लिए रहस्य संदेश आभार व्यक्त करता है। कार्यक्रम के समापन के दौर में दैनिक लक्ष्य द टारगेट के जिला संवाददाता चेतन गौतम एवं रहस्य संदेश समाचार पत्र के उप संपादक सौरभ गुप्ता ने समाचार पत्र के संपादक रामनरेश सिंह चौहान एवं प्रबंध संपादक अनूप सिंह चौहान को उनके व्यक्तिगत गुणों के कारण तथा समाचार पत्र को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए पगड़ी बांध कर सम्मानित किया।
अंत में समाचार पत्र के प्रबंध संपादक अनूप सिंह चौहान ने रहस्य संदेश के सभी सुधी पाठकों, अनुभवी संपादक मंडल के पदाधिकारियों, संवाददाताओं, विज्ञापनदाताओं आदि का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आगे भी पूर्व की भांति सहयोग देते रहने की अपील करते हुए धन्यवाद दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks