एटा डिपो में मानक के हिसाब से परिचालकों की काफी संख्या कम टिकट मशीनों का भी टोटा

वर्कशॉप का भवन जर्जर जीएम से की नए की मांग

एटा डिपो में मानक के हिसाब से परिचालकों की काफी संख्या कम टिकट मशीनों का भी टोटा

, एटा: परिवहन निगम के जनरल मैनेजर और अलीगढ़ परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी विवेक माथुर से एआरएम ने वर्कशाप में नए भवन निर्माण की मांग रखी है। साथ ही परिचालक और टिकट मशीनों की भरपाई के लिए भी नोडल अधिकारी से मांग की गई है। डिपो में मानक के हिसाब से परिचालकों की काफी संख्या कम है।

दशकों पहले बने वर्कशाप का भवन सड़क से काफी नीचे और जर्जर हालत में हैं। कर्मचारियों में हादसा होने का अंदेशा रहता है। इसे देखते हुए एआरएम ने परिवहन निगम के जीएम से नए भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा एआरएम ने डिपो में परिचालकों की तैनाती कम होने को लेकर नई भर्ती कराने की भी मांग की है। डिपो में मौजूदा समय में 292 परिचालक कार्यरत हैं। जो मानक के हिसाब से 40 कम हैं। इसे लेकर बसों के संचालन कराने में अधिकारियों को काफी परेशानी होती है। वहीं दूसरी तरफ डिपो में टिकट मशीनों का टोटा पूरा कराने की भी अलीगढ़ परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी से मांग रखी गई है। वहीं एआरएम राजेश यादव ने बताया कि होली के त्योहार पर सभी बसों का संचालन कराने के लिए जीएम ने आदेश दिया है। इसे लेकर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।

बुद्ध विहार डिपो एआरएम को हिदायद

सोमवार को परिवहन निगम कार्यालय में जीएम विवेक माथुर ने अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी एआरएम के साथ बैठक की। इसके दौरान बुद्ध विहार डिपो की आमदनी कम और डीजल खपत अधिक होने सहित अन्य कमियों को लेकर एआरएम वाईपी सिंह को सात दिन में सुधार करने की नोडल अधिकारी ने हिदायत दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks