देशभक्ति और बहादुरी बड़ा जज्बा रूसी टैंक को ट्रैक्टर से खींच ले गया यूक्रेन का किसान.. वीडियो वायरल…

कमाल : देशभक्ति और बहादुरी बड़ा जज्बा रूसी टैंक को ट्रैक्टर से खींच ले गया यूक्रेन का किसान.. वीडियो वायरल…

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन के अंदर से कई कहानियां सामने आ रही हैं। युद्ध के बीच और उससे पहले वहां के नागरिकों के बंदूक उठाने के वीडियोज सामने आए तो कभी यूक्रेन के राष्ट्रपति के बहादुरी के चर्चे सामने आए हैं। इन सबके बीच ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि यूक्रेन का एक किसान रूस के एक टैंक को अपने ट्रैक्टर में बांध लिया और लेकर भाग गया।

दरअसल, इस वीडियो को यूक्रेन के आस्‍ट्र‍िया में राजदूत ओलेजेंडर स्‍चेर्बा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है क‍ि ट्रैक्टर में बांधकर एक बड़ी सी मशीन खींची जा रही है और उसके पीछे एक आदमी भाग रहा है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन का एक किसान हमले के बीच रूस के एक टैंक को लेकर भाग गया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर एक टैंक जैसी दिखने वाली हैवी मशीन को एक शख्स ट्रैक्टर से खींचकर ले जा रहा है। ठीक इसी दौरान एक व्‍यक्ति ट्रैक्‍टर के साथ दौड़ रहा है और उस पर चढ़ने का प्रयास कर रहा है। इस वीडियो के कैप्‍शन में यूक्रेनी राजदूत ने लिखा कि अगर सही है तो ऐसा पहला टैंक होगा जिसे किसी किसान ने चुराया है।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा कि मैं आशा करता हूं कि यह सही हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर यह सही नहीं भी होगा तो भी यह हमें हंसने के लिए मजबूर कर रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने रूसी सेना के मजे भी ले लिए। फिलहाल यहां देखें वायरल वीडियो..

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks