महाशिव रात्रि, पर्व पर मजिस्ट्रेट ड्यूटी हेतु अधिकारियों की तैनाती

#Etah…

महाशिव रात्रि, पर्व पर मजिस्ट्रेट ड्यूटी हेतु अधिकारियों की तैनाती
◾️जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि का पर्व 01.03.2022 को मनाया जाना प्रस्तावित हे।
◾️इस अवसर पर शिवभक्तों/श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न गंगाघाटों, नदियों व सरोवरों से पवित्र जल लेकर शिव मन्दिरों/शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता हे।
◾️इस अवसर पर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।
◾️कैलाश मन्दिर हेतु डिप्टी कलक्टर विवेक राजपूत को, शिव मन्दिर परसौंन हेतु तहसीलदार एटा चन्द्र प्रकाश सिंह, शिव मन्दिर रिजोर हेतु नायब तहसीलदार एटा आशीष कुमार त्रिपाठी को, शिव मन्दिर अचलपुर, मिरहची हेतु बी0डी0ओ0 मारहरा मनोज कुमार शर्मा को, शिव पावर्ती मन्दिर जलेसर हेतु उप जिलाधिकारी जलेसर अलंकार अग्निहोत्री को, शिव मन्दिर पटना पक्षी बिहार जलेसर हेतु तहसीलदार जलेसर राजेश कुमार (प्रथम) को, शिव मन्दिर अवागढ हेतु बी0डी0ओ0 जलेसर महेश चन्द्र को, श्री नील कण्ठेश्वर मन्दिर धौलेश्वर निधौलीकलां हेतु तहसीलदार न्यायिक एटा अजीत कुमार सिंह को, शिव मन्दिर अलीगंज हेतु तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार (प्रथम) को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।
◾️संबंधित मजिस्ट्रेट अपने-अपने स्तर से तहसील स्तरीय अधिकारियों को तैनात कर अपर जिला मजिस्ट्रट (प्रशा0) से समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने तहसील क्षेत्र में शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखें-डीएम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks