चुनाव खत्म होते ही बढ़ेंगे तेल के दाम, ये है बड़ी वजह

चुनाव खत्म होते ही बढ़ेंगे तेल के दाम, ये है बड़ी वजह

रूस और यूक्रेन के युद्ध का मतलब है भारत में पहले से आसमान छूती महंगाई और बढ़ने वाली है। सिर्फ महंगाई ही नहीं, इसका सीधा असर इन दोनों देशों के साथ व्यापार पर भी पर पड़ेगा। युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ा है लेकिन उसके असर से भारतीय आम नागरिक की महंगाई से कमर टूटने वाली है।

जिस पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर आम आदमी पहले से परेशान है, उसकी परेशानियों में और इज़ाफ़ा होने वाला है। यूपी चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान विपक्ष की तरफ से बार-बार चेताया जा रहा है कि चुनाव के बाद ईंधन के दाम डबल हो जाएंगे। अब ऐसा लगने लगा है विपक्ष की बात सच साबित होगी। क्योंकिअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद भारत में तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। इसकी वजह विधानसभा चुनावों को माना जा रहा है। वैसे देश में पिछले साल की 4 नवंबर से लेकर अब तक तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks