ट्विटर पर लगाई गुहार, तो खाकी बनी मददगार

एटा ~ सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना पर आर्थिक रूप से कमजोर रसोईया के जल जाने पर एटा पुलिस ने संवेदना प्रकट कर जरुरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद की भेंट आज दिनांक 23.02.2022 को जनपदीय सोशल मीडिया सेल को ट्विटर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला रामवती देवी पत्नी वीर पाल सिंह दिवाकर गॉव मनीगडी थाना सकरौली तहसील जलेसर की रहने वाली हैं। जो जूनियर स्कूल में रसोईया का कार्य करती हैं। एटा जनपद में मतदान दिवस के दिन दिनांक 20.02.2022 को गाँव में बाहर से वोटिंग कराने के लिये आए स्टाफ के लिये खाना बनाते समय अचानक गैस से आग लग गयी और ये बहुत गंभीर तरीके से जल गयी बहुत ज्यादा गरीब परिवार से होने, तथा इनके बच्चे और पति मजदूरी करके गुजारा करने की स्थिति में इनके द्वारा बेहतर इलाज करा पाना संभव नहीं था। जनपदीय मीडिया सेल द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सकरौली को तत्काल पीड़ित महिला की यथासंभव मदद किए जाने के लिए अवगत कराया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान तथा स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल पीड़ित महिला के घर पहुंचकर परिवार के साथ सम्पूर्ण एटा पुलिस परिवार की ओर से संवेदना प्रकट की गई तथा संभव आर्थिक मदद एवं खाद्य सामग्री भेंट की गई। परिजनों तथा आमजन द्वारा एटा पुलिस के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।