यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का मिशन शुरू, 242 भारतीयों को लेकर उड़ा विमान

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का मिशन शुरू, 242 भारतीयों को लेकर उड़ा विमान

यूक्रेन-रूस विवाद गहराने के बाद भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे इंडियंस को निकालने का मिशन शुरू कर दिया है. बात दें कि आज एयर इंडिया के जहाज AI1946 ने कीव से उड़ान भरी. जानकारी के मुताबिक ये जहाज दिल्ली में रात 10:15 बजे लैंड करेगा. इस विमान से यूक्रेन में रहने वाले 242 भारतीयों को लाया जा रहा है.

यूक्रेन के लिए एयर इंडिया के विमान ने पहली उड़ान आज सुबह 7.30 बजे भरी थी. इसमें पूरी क्षमता के साथ 242 लोगों को लाया जा रहा है. बता दें कि ये विमान आज रात करीब 10.15 बजे IGI एयरपोर्ट पर उतरेगा. 

बता दें कि अभी 24 और 26 फरवरी को भी एयर इंडिया के विमान यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए उड़ान भरेंगे. एयर इंडिया ने इससे पहले यूक्रेन के लिए कभी कोई कोई फ्लाइट नहीं चलाई, लेकिन संकट में घिरे भारतीयों को बचाने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है कि एयर इंडिया की फ्लाइटें वहां जाएंगी और भारतीय नागरिकों को निकालकर लाएंगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks