हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की नृशंष हत्या को लेकर विहिप मे आक्रोश

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की नृशंष हत्या को लेकर विहिप मे आक्रोश।

एटा,22फरवरी।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की नृशंष हत्या को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल मे काफी रोष ब्याप्त है।जिसको लेकर विहिप द्वारा पूरे देश मे प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिये जायेंगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि यह इस्लामिक कट्टरपंथी नेताओं द्वारा फैलाए गए जहर का परिणाम है। हम को समाज के ऐसे नेताओं से किनारा कर लेना चाहिए अन्यथा हालात आजादी के पहले की ओर ले जाने वाले हो सकते है लेकिन विहिप ऐसे नेताओं को उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि शिवमोग्गा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या को निंदनीय बताते हुए कहा कि ये उस जहर का परिणाम है, जो इस्लामिक कटटरपंथी नेताओं द्वारा प्रतिदिन मुस्लिम समाज के अंदर फैलाया जाता है।निरन्तर हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निशाना वनाया जा रहा है तथा उनकी हत्याऐ हो रही है।
श्री चौहान ने कहाँ कि इसके लिए विहिप व बजरंग दल एटा राष्ट्रपति जी व प्रधानमंत्री जी से मांग करती है हर्ष के हत्यारो की तत्काल गिरफ्तार कर स्पेशल सुनवाई कर बीच चौराहे पर फांसी दे तथा हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को सुरक्षा प्रदान करे अन्यथा अव पूरे विश्व मे आन्दोलन होगे तथा हिन्दुओं की हो रही निरन्तर घटनाओं को अव सहन नही किया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks