मण्डी समिति में स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए अधिकारियों, निरीक्षकों की तैनाती

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

मण्डी समिति में स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए अधिकारियों, निरीक्षकों की तैनाती

मतदान के बाद पोल्ड ईवीएम के स्ट्रांगरूम को सीसीटीवी कैमरे से किया गया आच्छादित

एटा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान संपन्न होने के उपरांत कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में जनपद की सभी चार विधानसभाओं में हुए निर्वाचन के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिसमें शील्ड ईवीएम रखे गए हैं। स्ट्रांग रूम की चक्रवार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों, निरीक्षकों की तीन पालियों में ड्यूूटी लगाई गई है।

जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि मा0 आयोग के निर्देश के क्रम में जिले की 103-अलीगंज, 104-एटा, 105-मारहरा, 106-जलेसर विधानसभा क्षेत्र की मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना हेतु मण्डी समिति में रखी पोल्ड बीयू, सीयू एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था के अतिमहत्वपूर्ण निर्देश निर्गत किए गए हैं। मतदान के बाद पोल्ड ईवीएम के स्ट्रांगरूम को सीसीटीवी से आच्छादित करते हुए राज पत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस ऑफीसर की संयुक्त रूप से 8-8 घण्टे की ड्यूटी/तैनाती 24 फरवरी तक की गई है। संबंधित अधिकारीगण स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों का विवरण लॉग बुक में अंकित करायेंगे तथा स्वयं भी पूर्ण विवरण अपनी तैनाती का अंकित रखेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उदयवीर दुबे खण्ड विकास अधिकारी निधौलीकलां, विजय कुमार निरीक्षक क्राइम ब्रांच को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, उमाकंात मुदगल खण्ड विकास अधिकारी अवागढ़, छोटेलाल निरीक्षक क्राइम ब्रांच को अपरान्ह 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक, मो0 फैसल आलम खण्ड विकास अधिकारी जैथरा मनोज कुमार निरीक्षक क्राइम ब्रांच को रात्रि 11 बजे से प्रातः 7 बजे तक के लिए तैनात किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks