समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया महिलाओं को करेगा सम्मानित

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया महिलाओं को करेगा सम्मानित

नोएडा। शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जो शिक्षा, समाज और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय टीम की नोएडा में एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 5 मार्च को सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला किया गया है।
संस्था की राष्ट्रीय महासचिव श्वेता त्यागी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को है। लेकिन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ इसके उपलक्ष्य में शनिवार पांच मार्च को नोएडा में एक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। यह सत्य है, क्योंकि महिलाएं ही आदर्श समाज का निर्माण करती हैं और उसी समाज के निर्माण में शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य और शासन-प्रशासन के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर संस्थापक एवं अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, चेयरमैन अरुण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा साह, राष्ट्रीय सचिव लाल सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन झा, कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती पिंकी प्रधान, कपिल त्यागी, दिवाकर त्यागी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks