सहावर का एम ए इस्लामिया इंटर कॉलेज जनप्रतिनिधियों के लिए बनी मिसाल।
विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, चेयरमैन ,पूर्व चेयरमैन ने किया मतदान

जसगंज।सहावर। कस्बा सहावर में सोरों रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में आज पहली बार ऐसा मौका देखने को मिला जिसमें जनप्रतिनिधि में पटियाली सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान, सहावर चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान, पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत, पूर्व पैक्स फेड डायरेक्टर नाशी खान, पूर्व चेयरमैन अनीसा खान, पूर्व चेयरमैन जाहिदा जमीर, पूर्व चेयरमैन चौधरी कौसर हमीद, चेयरमैन प्रतिनिधि मुईर अहमद खान, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व सपा जिला महासचिव मुनीर अहमद खान ने एम ए इस्लामिया इंटर कॉलेज में अपना अपना मतदान का प्रयोग किया आज जनप्रतिनिधियों के मतदान का केंद्र एम ए इस्लामिया की चर्चा पूरे कस्बे में होती रही।