जिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्राम पंचायत लखनपुर में ग्रामीणों ने दूसरे पहर 2:00 बजे के बाद डाले वोट

फर्रुखाबाद/कायमगंज-जिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्राम पंचायत लखनपुर में ग्रामीणों ने दूसरे पहर 2:00 बजे के बाद डाले वोट।कायमगंज की
192 आरक्षित विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखनपुर के लगभग 14 सौ मतदाताओं ने सड़क नहीं ,तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए पहले से ही मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दे दी थी। किंतु प्रशासन ने उनकी इस चेतावनी को बहुत हल्के में लिया। जबकि यहां के बूथ नंबर 277 और 278 पर अपनी चेतावनी के अनुसार कोई भी मतदाता सवेरे से ही वोट डालने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचा। मतदाताओं को उप- जिलाधिकारी कायमगंज तथा दिन के लगभग 2:00 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने गांव पहुंचकर समझाने का प्रयास किया।लेकिन वे राजी नहीं हुए। जानकारी के अनुसार इसके बाद स्वयं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता करके उन्हें मतदान कर बहिष्कार समाप्त करने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दूसरे पहर लगभग 2:00 बजे के बाद से कुछ मतदाता मतदान करने के लिए दोनों बूथों पर पहुंचने लगे थे। मतदान करने के लिए यहां सबसे पहले महिलाएं आगे आई। उसी प्रकार पुरुषों ने भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि काफी विलंब से शुरू हुए मतदान के कारण इन बूथों पर मतदान समापन का समय पहले से निर्धारित 6:00 बजे सायं काल से एक घंटा और बढ़ा दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks