
यूजीसी नेट का परिणाम जारी, डीएस कॉलेज के तीन और एएमयू के दो छात्र सफल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम कल जारी कर दिए गए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल के रिजल्ट जारी किए हैं। अलीगढ़ से इस परीक्षा में युवाओं ने अच्छी संख्या में भाग लिया था। इनमें से दर्जनों बच्चे सफल हो गए हैं।सफल प्रतिभागियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 परीक्षाएं अलग-अलग फेज में 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और 01, 03, 04 व 05 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। हालांकि इस बीच कुछ परीक्षाएं कोविड -19 मामले और चक्रवात जवाद के चलते 4 और 5 जनवरी 2022 को भी आयोजित हुई थी। अब इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं। पेपर -1 के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के 100 में से 40 अंक होने चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग ईडब्ल्यूएस या एससी या एसटी या ओबीसी या पीडब्ल्यूडी या ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए, कट ऑफ मार्क्स 35 हैं। वहीं, पेपर 2 के लिए सामान्य श्रेणी– 200 में से 70-75 मार्क्स, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस – 65-70 मार्क्स, एससी – 60-65 मार्क्स और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55-60 मार्क्स लाने होते हैं।