बर्तन कारोबारी के बेटे ने ट्रांसपोर्टर को मारी गोली – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बर्तन कारोबारी के बेटे ने ट्रांसपोर्टर को मारी गोली – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर क्षेत्र में एक बर्तन कारोबारी के बेटे ने कल देर रात ट्रांसपोर्टर को घर में गोली मार दी। पीड़ित ने लहुलुहान अवस्था में ही अपने एक मित्र को फोन किया और घर बुलाया। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। विवाद एक चालक से जुड़ा होना बताया जा रहा है।खैर में अनाज मंडी के सामने रहने वाले योगेश पुत्र राम अवतार सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।कल रात्रि वह अपने घर पर सोए हुए थे। आरोप है कि रात्रि करीब दस बजे के आसपास कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बर्तन कारोबारी का बेटा मोहित उनके घर पहुंचा तो कुंडा बजाने लगा। घर का कुंडा बजता देखकर योगेश ने दरवाजा खोला। दरवाजा जैसे ही खुला तो गेट के सामने खड़े मोहित ने तमंचे से योगेश को गोली मार दी। गोली योगेश की छाती पर लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहित चादर ओढ़ कर आया था। गोली लगते ही योगेश ने तत्काल अपने एक मित्र को फोन किया। उनका मित्र तत्काल घर पहुंचा और आनन-फानन में उन्हें सीएचसी खैर पर लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ शहर के लिए रेफर कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks