निजी हाथों में जाएगा वाहन फिटनेस का काम – रिपोर्ट शुभम शर्मा

निजी हाथों में जाएगा वाहन फिटनेस का काम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – शोरूम संचालकों को वाहन पंजीकरण नंबर जारी करने का काम सौंपे जाने के बाद अब फिटनेस का काम भी निजी हाथों में जाएगा। फिटनेस सेंटर बनाने के लिए शासन द्वारा अप्रैल तक टेंडर उठाए जाएंगे। सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की जाएगी। इसके बाद साढ़े चार करोड़ की लागत वाली सेंसरयुक्त मशीन के माध्यम से वाहन की फिटनेस जांची जाएगी और फिर प्रमाणपत्र जारी होगा। 20 बीघा जमीन पर दस करोड़ से अधिक के निवेश पर फिटनेस सेंटर तैयार किया जाएगा अलीगढ़ में कुल 13 लाख 59 हजार 289 वाहन हैं। कॉमर्शियल वाहनों की संख्या 26102 है, जिसमें से बड़े भारी वाहन 783, ट्रक या लॉरी 3668, चार पहिया 10406, तीन पहिया 1488, स्टेज कैरिज 1213, कांट्रेक्ट कैरिज 315, प्राइवेट सर्विस वाहन 633, अन्य प्रकार की बस 150, मोटर कैब 1400, मैक्सी कैब 741, अन्य प्रकार की टैक्सी 51, थ्री सीटर 5056, चार से छह सीटर 198 वाहन हैं।अभी तक जिले में फिटनेस को परखने के पुख्ता व्यवस्था नहीं है।फिटनेस सेंटर बनने के बाद लोगों को आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरे जनपद के वाहनों की फिटनेस इसी सेंटर पर जांची जाएगी। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि फिटनेस का काम निजी हाथों में जाने वाला है। संभवत: अप्रैल तक शासन फिटनेस सेंटर का दायित्व किसी निजी संस्था को सौंप देगा। इससे जनपद के वाहनों की फिटनेस जांच मशीनों से हुआ करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks