
बारात देखने जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव तक की पुर निवासी सत्यवीर देवी पत्नी बिजेंद्र सिंह शुक्रवार की रात्रि गांव के ही नेनुआ की बेटी की बारात आई थी उसको देखने के लिए जा रही थी इसी दौरान तेज गति से आते एक ट्रक ने सत्यवीर देवी में टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घटना देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल महिला को आनन-फानन में सीएचसी खैर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतिका अपने पीछे तीन बेटी दो बेटा रोते बिलखते छोड़ गई है।