
अज्ञात युवकों की फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद घटना – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना बन्नादेवी इलाके की रसलगंज स्थित मछली वाली गली में अज्ञात युवकों द्वारा इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के निवासी महमूद नाम के व्यक्ति का कहना है कि देर रात गली में कुछ अराजक तत्व के युवक आए और उन्होंने दरवाजे पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में दो फायर की घटना कैद हुई है। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई और छानबीन में घटनास्थल से दो चले हुए कारतूस के खोखा बरामद हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वही पूरे मामले में जानकारी देते हुए मकान स्वामी महमूद ने बताया कि उसका विवाद एक मकान को लेकर दूसरे पक्ष से चल रहा है और लंबे समय से मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है वही शुक्रवार की देर रात,तीन अज्ञात युवक आते है और उसके दरवाजे पर फायर दाग कर भाग जाते है,महमूद का आरोप है कि ये हमला उनकी ओर से एक सोची समझी साजिश हो सकती है जिसके तहत वह उसको डराना चाहते है, वही पुलिस तहरीर प्राप्त कर कार्यवाही करने में जुटी है।