सपा उम्मीदवार जुगेन्द्र सिहं यादव की अति पिछडी जातियों में सेंधमारी भाजपा के उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड पर पड सकती है भारी 

सपा उम्मीदवार जुगेन्द्र सिहं यादव की अति पिछडी जातियों में सेंधमारी भाजपा के उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड पर पड सकती है भारी 


एटा  ! जैसे जैसे विधान सभा चुनाव के मतदान की तिथि 20 फरवरी नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनावी महासंग्राम में अखाड़े के अन्दर लगोंट कसकर उतरे भाजपा, बसपा , सपा एवं कांग्रेस सहित अन्य छोटे दलों व निर्दलीय उम्मीदवारो की धडकने तेज रफ्तार पकड़ रही हैं  ! 

             सदर विधान सभा सीट के चुनावी महासंग्राम में उतरे सपा के कद्दावर उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिहं यादव द्वारा विगत दो दिनों के अन्दर विभिन्न वर्ग एवं जातियों के प्रमुख मठाधीशों के साथ मतदाताओं से किये गये ताबड़तोड़ मधुर व्यवहारशाली  सघन जनसंपर्क एवं प्रचण्ड प्रचार प्रसार ने सपा के पक्ष में एक खासा माहौल उतपन्न करते हुऐ अति पिछडी जातियों को गोलबंद किया हुआ है  ! जो कि भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड विधायक पर भारी पड़ सकता है  ! चूंकि सदर विधान सभा सीट पर मतदान के पश्चात होने वाली मतगणना में सपा एवं भाजपा के उम्मीदवारों में जो भी विजय का वरण करेगा उसके लिए एटा सदर विधान सभा क्षेत्र में निवास करने वाली अति पिछडी जातियों  कश्यप , कुम्हार , काछी , तेली  ,तमोली , सविता , बढई , सुनार आदि का लगभग 56 हजार वोट वरदान साबित होगा  ! जानकारी के मुताबिक सपा के कद्दावर उम्मीदवार जुगेन्द्र सिहं यादव अपने कुछ प्रमुख सलाहकारों के परामर्श पर एक कुशल रणनीति की तहत इन्हीं अति पिछडी जातियों पर पिछले दो दिनों से फोकस करते हुऐ एक चतुर राजनैतिक खिलाडी की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं  ! हांलाकि इन अति पिछडी जातियों को वोट पिछले विधान सभा चुनाव में मोदी लहर एवं एससी आरक्षण मिलने के लालच में खुल्लमखुल्ला भाजपा उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड विधायक के पक्ष में भारी मतदान कर प्रदेश में भाजपा की सत्ता बनबाने में अग्रणी भूमिका को निभाया था परन्तु इस बार परिस्थितियां भिन्न होने के चलते अति पिछडी जातियों के मतदाताओं की सोच में परिवर्तन होता नजर आ रहा है  ! हालांकि भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड विधायक ने भी अपनी भाजपा पार्टी की समूची ताकत मतदाताओं के मध्य झोंक दी है तथा उन्हें भी प्रत्येक वर्ग के मतदाता से आत्म विश्वास है कि प्रदेश के सर्वागींण विकास के लिए मतदाता मतदान वाले दिन कमल चुनाव चिन्ह वाले खाने पर ही बटन दबाकर पुन: एक बार और सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा  ! 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks