ADG प्रशांत कुमार का बयान…. IG खुद करेंगे एसपी बघेल पर हुए हमले की जांच

ADG प्रशांत कुमार का बयान…. IG खुद करेंगे एसपी बघेल पर हुए हमले की जांच

उत्तर प्रदेश में करहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल के काफिले पर मैनपुरी जिले में अत्तिकुल्लापुर गांव में लाठी और डंडों से हमला कर दिया गया था। जिसके बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने गृह मंत्रालय से बघेल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा मांग को पूरा करते हुए बघेल को CISF की सुरक्षा दी है। वहीं बघेल पर हुए हमले के बाद प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बयान जारी कर मामले में जांच के बारे में जानकारी दी है।

आईजी खुद कर रहे हैं मामले की जांच

एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हुए हमले के बाद ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है। एडीजी के मुताबिक एसपी सिंह बघेल ने हमले के कुछ ही देर बात खुद ही पुलिस को  सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही जांच में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने 2 नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज केरा है। इसके साथ ही मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद और एक अज्ञात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडीजी लॉ एंड आर्डर के मुताबिक एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले के मामले की जांच आईजी खुद कर रहे हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों पर प्रदेश में सभी बूथों पर पुलिस की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों की भी की गई है तैनाती।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks